आज के समय में बाल झड़ना आम बात हो चुकी है लेकिन यह नहीं कि आप बिस्तर पर लेटे हो या तकिए पर आपके बाल हाथ में आ जाते हैं हाथों में जितने बार हाथ बालों में लगाते हैं उतने बार हाथ में बाल टूट कर आते हैं या एक बीमारी है या फिर आपकी जेनेटिक प्रॉब्लम है तो यह सभी जानकारी आप एक स्टेप बाय स्टेप समझेंगे लेकिन ज्यादा बार टूट रहा है अगर कोई जेनेटिक नहीं है तब तो आपको ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि यह बीमारी भी हो सकती है।
💠इसे भी पढ़ें
gas se chutkara kaise paye : गैस से छुटकारा पाएं बिल्कुल दादी के नुस्खे
आजकल की दिनचर्या ऐसी हो चुकी है कि बाल टूटता ही है लेकिन इतना न टूटे कि जीतनी बार हाथ अपने सिर में लगाओ इतना बार बोल आपके हाथ में आए अगर इस तरह की प्रॉब्लम आए तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
सबसे पहले हम जान लेते हैं कि बाल झड़ने का कारण क्या हो सकता है।
अनुवांशिक (जेनेटिक) कारण:अगर आपके परिवार में जैसे कि आपके माता-पिता के बाल झड़ गए हैं तो आपके भी बोल झड़ेंगे चाहे माता के बाल झड़े हो या पिता के तो आपके भी झड़ सकते हैं, इसमें मुख्य रूप से AR जीन androgen Receptor gene) शामिल होता है।
DHT हार्मोन का प्रभाव: पुरुषों में यह मेल पैटर्न बॉल्डनेस के रूप में सामने आता है जहां पर आपके बाल M आकर के पीछे धीरे-धीरे हटते जाते हैं, और यह महिलाओं में फीमेल पैटर्न हेयर लॉस होता है जिसमें बीच की मांग चौड़ी होने लगती है और बाल पतले होते जाते हैं यह मुख्य रूप से देखा जाता है।इसमें मुख्य रूप से हार्मोन के कारण बालों का सामान्य ग्रोथ चक्र छोटा आ जाता है जिसमें बाल समय से पहले ही झड़ने वाले चरण में आ जाते है।
पोषण की कमी?
अगर आपके शरीर को सही से प्रोटीन नहीं मिल रहा है तो इसका भी बाल टूटने का कारण हो सकता है क्योंकि जब आपके शरीर में सही से पोषण नहीं रहेगा तो आपके बाल जरूर टूटेंगे इसलिए शरीर में प्रोटीन आयरन जिंक और विटामिन की कमी के कारण बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं
💠इसे भी पढ़ें
weight loss tips in hindi /बजन कम करने के उपाय
बालों के पोषण के लिए प्रमुख खाद्य पदार्थों के उदाहरण:
प्रोटीन (बालों का निर्माण): बाल प्रोटीन से बनते हैं, इसलिए आपको प्रोटीन जरूर लेना चाहिए आपके सामने प्रोटीन दिए हैं आप इसका सेवन कर सकते हैं इसलिए अंडे, चिकन, मछली, दालें, और पनीर का सेवन करें।
बायोटिन (केराटिन उत्पादन): बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, और अंडे की जर्दी बायोटिन के बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं आपके बाल के लिए अभी बहुत फायदेमंद है और इसका सेवन आपको करना ही चाहिए।
आयरन (ऑक्सीजन पहुँचाना): हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकली बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुँचाते हैं।
विटामिन-सी (आयरन सोखने के लिए): संतरा, नींबू, और अमरूद विटामिन-सी के मुख्य स्रोत हैं जो आयरन को शरीर में अवशोषित होने में मदद करते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड (चमक और नमी): सैल्मन जैसी वसायुक्त मछली या अलसी (Flaxseeds) और चिया सीड्स से बालों को चमक और स्कैल्प को नमी मिलती है।
विटामिन-ए (सीबम का निर्माण): गाजर और शकरकंद विटामिन-ए के अच्छे स्रोत हैं।
तनाव और चिंता?
बालू के झड़ने का कारण ज्यादा तनाव लेने के कारण और ज्यादा सोचने के कारण भी बाल टूटने लगते है, अगर आप लाइफ में स्ट्रेस लेते हो तो इसका में रीजन बाल टूटना भी हो सकता है और आजकल या हजारों युवाओं का कारण बन चुका है कि युवा ज्यादा तनाव में रहते हैं इसलिए उनके बाल टूटने लगते हैं।
हार्मोनल बदलाव: बाल टूटने का हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी हो सकता है थायराइड गर्भावस्था या अन्य हार्मोनल समस्याओं के कारण आपकी बाल झड़ सकते हैं।
कई गलत हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने पर: आजकल तरह-तरह के लोग केमिकल युक्त तेल शैंपू का उपयोग कर रहे हैं और आप लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह कितना खतरनाक हो सकता है क्योंकि आजकल केमिकल ज्यादा उसे हो रहा है साबुन शैंपू हेयर कलर जेल तरह-तरह के बाजारों के केमिकल युक्त प्रोडक्ट आपके बालों को भारी मात्रा में नुकसान।
नींद पूरी न होना: आजकल के लोग सही से नींद नहीं ले रहे हैं क्योंकि मोबाइल चलते-चलते उनको पता ही नहीं चलता कि कब रात हो चुकी है और आजकल इसके लोग काफी ज्यादा शिकार होते जा रहे हैं कि सही से नींद ना लेना रात में भी जाग जाना मोबाइल इसका कारण हो सकता है इसलिए आपको 8-9 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए और मोबाइल हो सके तो अपने पास रखकर ना सोए उसको ऑफलाइन डालकर सोए या फिर उसको अवॉइड करके सोए इससे आपको अच्छी नींद आए।
झड़ते हुए बाल रोकने के कुछ अन्य उपाय
संतुलित और प्रोटीन युक्त आहार लें: अपने भोजन में प्रोटीन और विटामिन का भरपूर मात्रा में उपयोग करिए जैसे कि अंडे,दूध,दाल, हरी सब्जी,फल मेवा, अखरोट, बादाम आदि।
नियमित रूप से तेल मालिश करें: नारियल का तेल, आंवला का तेल, बादाम का तेल सप्ताह में दो से तीन बार सर की जरूर मालिश करें इन तेलों से इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बाल मजबूत रहते हैं सरसों का भी तेल लगा सकते हैं।
बाल झड़ने से रोकने के लिए सही डाइट प्लान
बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। यदि म्ारीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है, तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
सुबह का नाश्ता
अंडे या अंकुरित अनाज
दूध या दही
ओट्स या दलिया
एक मौसमी फल जैसे केला, सेब या पपीता
दोपहर का भोजन
दाल या राजमा
हरी पत्तेदार सब्जियां
रोटी या चावल
सलाद
दही
शाम का हल्का नाश्ता
भुने चने
मूंगफली
बादाम, अखरोट और किशमिश
नारियल पानी या फलों का जूस
रात का भोजन
हल्का और पौष्टिक भोजन
दाल, सब्जी और रोटी
पनीर या सोया उत्पाद
सलाद
किन चीजों से बचें?
अधिक तला-भुना भोजन
जंक फूड
अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ
कोल्ड ड्रिंक और अधिक कैफीन
धूम्रपान और शराब
संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप बालों के झड़ने की समस्या को काफी ह कम कर सकते हैं।
बालों को अधिक गर्मी से बचाए: अपने बालों को गर्मी से जरूर बचाएं -हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और आने गम उपकरणों का उपयोग कम करें इससे भी बाल टूटते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिए हैं: दिन में काम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने से शरीर और बाल दोनों स्वस्थ रहते हैं।
💠घरेलू दवा ?
चलिए अब आपको हम घर में मिलने वाली दावों के बारे में बताते हैं जो आप अपने बालों में लगा सकते हो बिना पैसा खर्च किए।
आंवला:-वाला आपके घर में या गर्मेंवकी आस–पास तो जरूर मिल जाएगा सीजन पर आप लोग दिन में काम से कम एक दो जरूर खाएं अगर मिले तो उसका जूस भी पी सकते हो घर पर बनाकर जो आपकी बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है इसका अचार बनाकर दिखा सकते हो।
एलोवेरा: एलोवेरा जेल को सिर पर लगाने से स्कैल्प हेल्प स्वस्थ रहती है और बालों की वृद्धि में भी मदद करती है आप लोग अपने घर में इसका पेड़ लगा सकते हो और इसका उपयोग करें ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
प्याज का रस: प्याज तो आपके घरों के किचेन में जरूर मिल जाएगी क्योंकि यह सब्जियों में डाली जाती है इसलिए आपके घर में मिल जाएगी और आप अपने घर पर लगा सकते हो नहीं तो आसपास की दुकान में मिल जाएगा प्याज का रस बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है और नए बाल उगाने में सहायक भी होता ह
मेथी दाना: मेथी भी आपके घर में जरूर होगी आप इसको अपने घर पर लगा सकते हो आप इसको रात भर भिगोकर रख दीजिए और सुबह इसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाइए जिससे आपके बाल मजबूत होंगे।
डॉक्टर से कब संपर्क करें?
यदि बल लगातार कई महीनो तक झड़ रहे हैं तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
बालों को झड़ने से बचाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स?
🔸रोजाना बाल न धोएं
🔸गीले बालों में कंघी करने से बचे हैं क्योंकि जब आप गिले बालों का कंघी करते हो तो बाल ज्यादा टूटते हैं।
🔸 अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट से बचें ।
🔸 धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें।
लोग यह भी पूछते हैं (People Also Ask)?
1. बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण पोषण की कमी, तनाव हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिक कारण और गलत खानपान हो सकता है। I
2. कौन से विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?
विटामिन D, विटामिन B12, बायोटिन, आयरन और जिंक की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।
3. बाल झड़ने से रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?
बालों को मजबूत बनाने के लिए अंडे, दूध, दाल, पनीर, हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और आंवला का सेवन करना चाहिए।
4. क्या घरेलू उपायों से बाल झड़ना रोका जा सकता है?
हाँ, आंवला, प्याज का रस, एलोवेरा. मेथी और नारियल तेल जैसे घरेलू उपाय बालों को मजबूत बनाने और झड़ने को कम करने में मदद कर सकते हैं।
उम्मीद करता हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी अगर जानकारी पसंद आए तो हमारी वेबसाइट www.jankarikila.com को फॉलो जरूर करें।
0 टिप्पणियाँ